2035 तक आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुुप
आंध्र प्रदेश सरकार ने अदाणी ग्रुप के ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। अदाणी ग्रुप 2035 तक क्वांटम कंप्यूटिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि व मैन्युफैक्चरिंग समेत आंध्र प्रदेश के अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश करेगा। इस बात की जानकारी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी ने आंध्र प्रदेश इन्वेस्टर समिट 2025 में दी।