नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा है कि 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से 'आत्मनिर्भर' होगी। नौसेना प्रमुख ने कहा कि 2047 तक जहाज़, पनडुब्बी, विमान, मानव रहित प्रणाली, हथियार आदि पूरी तरह से स्वदेशी होंगे। बकौल नौसेना प्रमुख, रूस-यूक्रेन युद्ध ने किसी भी देश की रक्षा के लिए 'आत्मनिर्भरता' की ज़रूरत को रेखांकित किया है।