राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यसभा व लोकसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित कर अपने अभिभाषण में कहा, "हमें 2047 तक ऐसा भारत बनाना है जिसमें आधुनिकता का स्वर्णिम अध्याय हो।" उन्होंने कहा, "आज दुनिया का भारत को देखने का नज़रिया बदला है। हमारे डिजिटल नेटवर्क से विकसित देश भी प्रेरणा ले रहे हैं।"