2047 तक भारत में बिजली की मांग 4-5 गुना बढ़ने का अनुमान है जिससे सस्ती और भरोसेमंद बिजली देना बड़ी चुनौती होगा। नीति आयोग के सलाहकार राजनाथ राम ने बताया कि 4 करोड़ टन तेल भंडार और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर ज़ोर है जबकि कोयले में बायोमास मिलाने से लागत बढ़ सकती है। इसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।