श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि भारत अपने विकास के शिखर पर पहुंच चुका है और 2050 तक भारत, अमेरिका और चीन के साथ 3 वैश्विक महाशक्तियों में से एक होगा। उन्होंने कहा, "मैं 1963 से भारत आ रहा हूं। भारत आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए उड़ान भरने के चरम बिंदु पर पहुंच गया है।"