असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने कहा है कि राज्य में रह रहे अवैध निवासी 2050 तक असम की सत्ता हथियाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह लोग चरणबद्ध तरीके से नए निर्वाचन क्षेत्रों में बहुमत हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। बकौल सर्मा, केवल एक वर्ग ऐसी गतिविधियां कर रहा है।