2060 में दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करते न्यूटन के 1704 के खत की तस्वीर आई सामने

वैज्ञानिक आइज़ैक न्यूटन द्वारा 1704 में लिखे खत की तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्होंने साल 2060 में दुनिया का अंत होने की आशंका जताई थी। न्यूटन एक धार्मिक व्यक्ति थे और उन्होंने बाइबिल के 'बुक ऑफ डेनियल' से तारीखों की गणना करके यह निष्कर्ष निकाला था। हालांकि, उन्होंने 'अंत' की जगह 'रीसेट' शब्द का उपयोग किया था।