inshorts

2070 तक भारत में हिंदू-मुस्लिम दोनों की आबादी बढ़ेगी, लेकिन हिस्सेदारी में मुस्लिम क्यों होंगे आगे?

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, 2070 तक भारत में हिंदू और मुस्लिम दोनों की आबादी बढ़ेगी। लेकिन कुल आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 15.2% से बढ़कर 19.6% होगी जबकि हिंदुओं की 79.4% से घटकर 75.8% रह जाएगी। इसकी मुख्य वजह मुस्लिम महिलाओं की अधिक प्रजनन दर और हिंदुओं के मुकाबले मुस्लिम समुदाय की कम औसत उम्र को माना गया है।