inshorts

20-वर्षीय अफगान शरणार्थी पर लगा अमेरिकी सैन्य अड्डे पर नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप

अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रह रहे एक 20-वर्षीय अफगान शरणार्थी पर नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। सरकारी बयान के मुताबिक, "चार्जशीट में आरोप लगाया गया कि पीड़ितों की उम्र 16 वर्ष से कम थी।" वहीं, एक 32-वर्षीय अफगान शरणार्थी को कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।