20-वर्षीय अभ्यर्थी ने एनईईटी से कुछ घंटों पहले तमिलनाडु में की खुदकुशी

20-वर्षीय एस. धनुष ने रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी से कुछ घंटों पहले सेलम (तमिलनाडु) में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके पिता के अनुसार, अभ्यर्थी रात 1 बजे तक पढ़ रहा था और जब वह परीक्षा के लिए जगाने गए तब अभ्यर्थी पंखे पर फंदे से लटका मिला। बतौर रिपोर्ट्स, धनुष दो-बार एनईईटी में फेल हुआ था।