inshorts

20-वर्षीय बेटी के वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर महाराष्ट्र में महिला को पीटा गया, हुई मौत

पालघर (महाराष्ट्र) में दो परिवारों के झगड़े में अंदरूनी चोटें लगने के बाद 48-वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की 20-वर्षीय बेटी के वॉट्सऐप स्टेटस से उसकी 17-वर्षीय सहेली नाराज़ हो गई थी जिसके बाद यह झगड़ा हुआ। पुलिस ने स्टेटस का ब्यौरा नहीं दिया और गैर इरादतन हत्या केस में आरोपी लड़की के 3 परिजन गिरफ्तार किए हैं।