20 से अधिक राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 21 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान; सूची जारी

आईएमडी ने 20 से अधिक राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 21 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका जताई है। 17-19 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में जबकि 17-20 अक्टूबर के दौरान ओडिशा, बंगाल, झारखंड, बिहार और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 18-21 अक्टूबर के दौरान बाकी पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी है।