द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस साल हिंदू पंचांग में कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को खत्म होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, 20 अक्टूबर को दिवाली मनानी चाहिए क्योंकि प्रदोष काल शाम 5:51 बजे से रात 8:19 बजे तक रहेगा। 21 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा के लिए सही नहीं है।