21 नवंबर को सुबह 7:30 बजे तक राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय तक नहीं चलेगी मेट्रो
डीएमआरसी ने बताया है कि मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य के चलते 21 नवंबर (रविवार) को सुबह 7:30 बजे तक येलो लाइन पर राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय तक मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। इस सेक्शन पर मेट्रो सेवा शुरू होने तक पटेल चौक स्टेशन बंद रहेगा और राजीव चौक व केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इस दौरान मुफ्त फीडर बस सेवा उपलब्ध रहेगी।