21 बच्चों वाला अमेरिकी कपल चला रहा था 'हाउस ऑफ हॉरर्स', बच्चों के साथ हो रही थी बेरहमी

कैलिफोर्निया (अमेरिका) में एक दंपति को बाल शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दंपति के आलीशान घर में कम-से-कम 21 बच्चे मिले जिनमें अधिकतर सरोगेसी से पैदा हुए थे। बच्चों की उम्र 2-महीने से 13-साल तक है और आरोप है कि नैनी उन्हें रोज़ पीटती थीं। लॉस एंजिलिस काउंटी के अभियोजक ने घर को 'हाउस ऑफ हॉरर्स' बताया।

Load More