inshorts

2.1 लाख महिला वर्कर्स के साथ देश में महिलाओं का सबसे बड़ा नियोक्ता है टीसीएस: रिपोर्ट

ऐक्सिस बैंक और हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) करीब 2.1 लाख महिला कर्मचारियों के साथ देश में महिलाओं का सबसे बड़ा नियोक्ता है। वहीं, टीसीएस के बाद इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजी और रिलायंस शीर्ष 5 कंपनियों में शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट, 2022 में टीसीएस के 5,92,195 कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 35% थी।