inshorts

21 वर्षीय भारतीय बॉक्सर नीतू अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक बाउट में पहुंची

21-वर्षीय भारतीय बॉक्सर नीतू घनघस कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में महिलाओं के मिनिममवेट (45 किलोग्राम से 48 किलोग्राम) वर्ग में स्वर्ण पदक बाउट में पहुंच गई हैं। अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले रहीं नीतू ने सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को हराया। गौरतलब है, नीतू महिलाओं के लाइट फ्लाईवेट (48-किलोग्राम) वर्ग में दो बार की वर्ल्ड यूथ चैंपियन हैं।