21 साल की टिक-टॉक स्टार ऐली डुलिन का अमेरिका में सड़क हादसे में हुआ निधन

फ्लोरिडा (अमेरिका) में रविवार को 21-वर्षीय टिक-टॉक स्टार ऐली डुलिन का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। डुलिन की दोस्त ने उनकी मौत की पुष्टि इंस्टाग्राम पोस्ट में की है। उन्होंने लिखा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि तुम चली गई हो। मैं तुम्हें कभी नहीं भूलूंगी...मेरी ज़िंदगी पर तुम्हारा इतना प्रभाव था। तुम हमेशा मेरी बेस्ट फ्रेंड रहोगी।"