21 साल बाद उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज केस लेंगे वापस

उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के अलग होने के 21 साल बाद दोनों राज्यों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का फैसला किया है। इनमें से अधिकतर केस संपत्तियों व परिसंपत्तियों के बंटवारे से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "कई लंबित मुद्दों का निपटारा हो गया।"