21-वर्षीय महिला के साथ दिल्ली में जिम के अंदर हुआ गैंगरेप; पुलिस ने पकड़े 3 आरोपी

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बुद्ध विहार इलाके के एक जिम में गुरुवार को एक 21-वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर एक नाबालिग समेत तीन लोगों ने मारपीट की और गैंगरेप किया। बकौल पुलिस, आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 17-वर्षीय नाबालिग लड़के को भी पकड़ लिया गया है।