दिमाग से जुड़ी बीमारियों और इसको सेहतमंद रखने के तौर-तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 22 जुलाई को 'वर्ल्ड ब्रेन डे' मनाया जाता है। दरअसल, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी की स्थापना 22 जुलाई, 1957 को हुई थी जो ब्रेन और नर्वस सिस्टम के बारे में जागरूकता बढ़ाती है इसलिए 22 जुलाई को यह मनाया जाता है।