22 जुलाई को क्यों मनाया जाता है तिरंगा दिवस?

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है और इसे 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने आधिकारिक तौर पर अपनाया था। यही कारण है कि हर वर्ष 22 जुलाई को 'राष्ट्रीय ध्वज दिवस' या 'तिरंगा दिवस' मनाया जाता है। गौरतलब है कि इसका डिज़ाइन आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी व कृषि वैज्ञानिक पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था।