एक्सपर्ट्स के अनुसार, मौजूदा स्टॉक डिस्ट्रिब्यूशन पाइपलाइन में होने के कारण 22-सितंबर के बाद भी कई चीज़ों पर पुरानी या दो एमआरपी भी दिख सकती हैं। बकौल एक्सपर्ट्स, जीएसटी दरों में हुए बदलाव को पूरी तरह से बाज़ार में दिखने में 2-3 महीने लग सकते हैं ऐसे में ग्राहक पुरानी एमआरपी दिखने पर कम कीमतों की मांग कर सकते हैं।