पश्चिम बंगाल के 22-वर्षीय प्रतिभाशाली क्रिकेटर प्रियजीत घोष शुक्रवार को जिम में वर्कआउट करते समय अचानक गिर गए और कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। प्रियजीत पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के बोलपुर के निवासी थे और वह 2018-19 सीज़न में बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 ज़िला क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।