मुंबई की एक अदालत के आदेश पर पुलिस ने फैशन ब्रैंड चिराग दिन के संस्थापक के घर से 1998 में चोरी हुआ ₹8 करोड़ का सोना उनके परिवार को लौटा दिया है। बकौल आदेश, "अगर शिकायतकर्ता को अपना ही सामान वापस लेने के लिए...कई वर्षों का इंतज़ार करवाया जाए तो यह न्याय का मज़ाक और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।"