अमेरिका में 220 किलो वज़नी महिला ने एक कैब कंपनी के खिलाफ केस दायर किया है। राइड बुक होने के बाद कंपनी के चालक ने महिला के वज़न के चलते उसे कार में बिठाने से इनकार कर दिया था। महिला ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया था जिसमें ड्राइवर उससे कहता दिख रहा है, "मेरी कार छोटी है।"