22-23 वॉल्यूम में रिकॉर्ड फाइल करने में क्या मज़ा आता है: एमेज़ॉन व फ्यूचर ग्रुप से एससी

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी संख्या में दस्तावेज़ जमा करने पर एमेज़ॉन और फ्यूचर रिटेल सौदे मामले में सुनवाई मंगलवार को स्थगित कर दी। सीजेआई एन.वी. रमणा ने पूछा, "22-23 वॉल्यूम में रिकॉर्ड फाइल करने में आपको क्या मज़ा आता है…इसका मकसद मामले को केवल खींचना है...या जजों को परेशान करना?" यह मामला ₹24,713 करोड़ के फ्यूचर-रिलायंस सौदे से जुड़ा है।