225 साल पहले डूबे युद्धपोत के मलबे में मिले जूते और नाविक का जबड़ा
समुद्री पुरातत्वविदों ने कोपेनहेगन बंदरगाह के समुद्र तल में डेनिश युद्धपोत डैनब्रोग का मलबा खोजा है। यह जहाज़ 225 साल पहले ब्रिटिश एडमिरल होरेशियो नेल्सन के बेड़े से लड़ाई में नष्ट हो गया था। करीब 15 मीटर गहराई पर काम कर रहे विशेषज्ञों को तोपें, यूनिफॉर्म, जूते, बोतलें और एक नाविक के जबड़े का हिस्सा मिला।