22-वर्षीय छात्रा की केरल के कॉलेज में क्लासमेट ने की दिनदहाड़े पेपर कटर से गला रेतकर हत्या

कोट्टयम (केरल) में शुक्रवार को एक युवक ने कॉलेज में परीक्षा देने आई 22-वर्षीय क्लासमेट की दिनदहाड़े पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों रिलेशनशिप में थे और छात्रा के ब्रेकअप करने पर आरोपी गुस्सा था। कॉलेज के गार्ड के अनुसार, उसने दोनों को बहस करते देखा था।