भारत के 22-वर्षीय रेसलर मोहित ग्रेवाल ने सीडब्ल्यूजी-2022 में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है। ग्रेवाल ने कांस्य पदक मैच में जमैका के ऐरन जॉनसन को हराया। सीडब्ल्यूजी-2022 के आठवें दिन यह भारत का छठा रेसलिंग मेडल रहा और भारत अब सीडब्ल्यूजी 2022 में 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक जीत चुका है।