नासा के अध्ययन के मुताबिक, 'संभवत: खतरनाक' श्रेणी में वर्गीकृत ऐस्टेरॉयड 'बैनू' के पृथ्वी से टकराने की बहुत कम आशंका है लेकिन 22वीं शताब्दी में यह परिघटना घटने की उम्मीद है। यह ऐस्टेरॉयड न्यूयॉर्क स्थित एम्पायर स्टेट इमारत (की लंबाई से भी) थोड़ा बड़ा है। बैनू के पृथ्वी से टकराने की तारीख 24 सितंबर, 2182 (0.037% संभावना) हो सकती है।