कैथल (हरियाणा) में पुलिस ने जीप की तरह दिखने वाली एक गाड़ी का ₹23,000 का चालान काटते हुए उसे ज़ब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में 23 इंच चौड़े टायर लगे थे और उसे लेकर घूम रहा युवक गाड़ी का कोई भी पेपर नहीं दिखा पाया। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने जिप्सी को मॉडिफाई करवाकर जीप जैसा बना दिया था।