inshorts

23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आज़म खान ने बसपा में जाने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया

23 महीने बाद जेल से रिहा हुए यूपी के पूर्व मंत्री आज़म खान ने बसपा में जाने की अटकलों को लेकर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा है, "जो अटकलें लगा रहे हैं उनसे पूछिए, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं?" वहीं, आज़म खान ने जेल से बाहर आने के बाद सभी समर्थकों को शुक्रिया भी कहा।