वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 23 जनवरी तड़के 02:28 बजे से पंचमी तिथि शुरू होगी जो 24 जनवरी तड़के करीब 2 बजे खत्म होगी। बकौल जनसत्ता, उदया तिथि के आधार पर 23 जनवरी को पूजा होगी और इसका सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 7:15 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक है।