23 सितंबर को खुलेगा सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस के ₹490 करोड़ का आईपीओ, जानें डिटेल्स
सोलर एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का ₹490 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर से निवेश के लिए खुलेगा। इसके लिए ₹333-351/शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। इस आईपीओ में ₹440 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा और प्रमोटर 'पायनियर फैक्टर आईटी इंफ्राडेवलपर्स' द्वारा ₹50 करोड़ मूल्य के शेयरों का ऑफर फॉर सेल पेश किया जाएगा।