अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी कंपनी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स ने 23-वर्षीय भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ड्रॉपआउट यश पाटील के स्टार्टअप एप्लाइड कंप्यूट को $4.5 बिलियन (करीब ₹42,000 करोड़) में खरीदा है जो पूरी तरह ऑल-स्टॉक डील है। AI मॉडल्स की ट्रेनिंग-डिप्लॉयमेंट करने वाली इस स्टार्टअप के सह-संस्थापक यश, कंपनी में को-चीफ AI ऑफिसर बनेंगे और टीम भी उनके साथ जुड़ेगी।