230+ साल पुरानी परंपरा के तहत मैक्सिको में मेयर ने मगरमच्छ से की शादी
मेक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला में बीते दिनों मेयर डैनियल गुटिएरेज़ ने 230+ वर्षों पुरानी परंपरा के तहत मादा कैमन (मगरमच्छ से मिलती-जुलती प्रजाति) से प्रतीकात्मक शादी की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। प्रतिवर्ष मनाई जाने वाली यह परंपरा ओआक्साका स्टेट की 2 संस्कृतियों 'चोंटल-हुआवे' के मिलन का प्रतीक है। मान्यता है कि इससे समुदाय में समृद्धि आती है।