विदर्भ के 23-वर्षीय पेसर दर्शन नालकंडे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ डबल हैट्रिक ली। नालकंडे ने आखिरी ओवर में लगातार 4 गेंदों पर अनिरुद्ध जोशी, शरथ बी.आर., जे. सुचित और अभिनव मनोहर को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। अभिमन्यु मिथुन के बाद नालकंडे टी20 में डबल हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय हैं।