23-वर्षीय लड़की की दिल्ली में चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में 3 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात द्वारका में 23-वर्षीय लड़की डॉली बब्बर की 6 बार चाकू गोदकर हत्या किए जाने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मॉडल बनने की चाह रखने वाली डॉली ने एक 25-वर्षीय आरोपी अंकित गाबा का प्रपोज़ल ठुकराया था। मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान मनीष और हिमांशु के तौर पर हुई है।