एनडीटीवी प्रॉफिट के अनुसार, कोई व्यक्ति स्टेप-अप SIP से 35-वर्ष की उम्र से पहले ₹1 करोड़ का फंड बना सकता है। इसके लिए उसे 24 साल की उम्र में ₹25,000/माह SIP शुरू करनी होगी और प्रतिवर्ष इसे 10% बढ़ाना होगा। इससे 11-साल में कुल ₹55 लाख के निवेश पर (12% रिटर्न) ₹47 लाख रिटर्न (कुल ₹1 करोड़) मिल सकता है।