24 घंटे में ताइवान के एयर डिफेंस ज़ोन में घुसे परमाणु हमले करने में सक्षम 18 चीनी एयरक्राफ्ट

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में परमाणु हमले करने में सक्षम चीन के 18 एच-6 एयरक्राफ्ट ताइवान के एयर डिफेंस ज़ोन में घुसे। बकौल ताइवान, वायुसेना, नौसेना और मिसाइल सिस्टम को ऐसी गतिविधियों का जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। दरअसल, चीन लंबे समय से ताइवान को अपना हिस्सा बताता आया है।