24 घंटे से मणिपुर में हिंसा की कोई खबर नहीं, 11 ज़िलों में कर्फ्यू में ढील दी गई: अधिकारी

'पीटीआई' ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि मणिपुर में पिछले 24 घंटे में हिंसा की कोई खबर रिपोर्ट नहीं हुई है। बकौल अधिकारी, मणिपुर की स्थिति में सुधार है व राज्य के इम्फाल सहित 11 ज़िलों में मंगलवार सुबह कर्फ्यू में ढील दी गई है। मणिपुर में अब तक 60 लोगों की मौत हुई है।