24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस?
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। 3 दिसंबर-2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। इसे मनाने का निर्णय सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लिया गया था। इस साल इसकी थीम 'एआई एवं शिक्षा: ऑटोमेशन की दुनिया में मानव एजेंसी का संरक्षण' है।