24 देशों के कई वॉट्सऐप यूज़र्स का अकाउंट हैक करने की हुई कोशिश, मेटा ने की पुष्टि

मेटा के अधिकारियों ने बताया है कि इज़रायली स्पाईवेयर कंपनी पैरागॉन सॉल्यूशंस ने यूरोप समेत 24 देशों के कई यूज़र्स के वॉट्सऐप अकाउंट को निशाना बनाया है। वॉट्सऐप के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लगभग 90 यूज़र्स के अकाउंट हैक करने के प्रयास का पता चला है। बकौल अधिकारी, वॉट्सऐप यूज़र्स को 'दुर्भावनापूर्ण इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़' भेजे गए थे।