24 फरवरी से जारी युद्ध में रूस के अब तक 16 हज़ार से अधिक सैनिक मारे गए: यूक्रेन

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि 24 फरवरी से जारी यूक्रेन-रूस युद्ध में अब तक रूस के 16,400 सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने आगे बताया कि रूस के अब तक 575 टैंक, 1,640 बख्तरबंद गाड़ियां, 127 हेलीकॉप्टर, 1,131 सामान्य गाड़ियां और 117 एयरक्राफ्ट समेत अन्य सैन्य उपकरणों को नष्ट किया गया है।