24 बेड की क्षमता के एनआईसीयू में थे 65 मरीज़: महाराष्ट्र के अस्पताल में 31 मौतों पर डॉक्टर
नांदेड़ (महाराष्ट्र) के एक सरकारी अस्पताल में 12 नवजात समेत 31 मरीज़ों की मौत के बाद अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने 'भाषा' को बताया है कि 24-बेड की क्षमता वाले एनआईसीयू में 65 मरीज़ भर्ती थे जब नवजातों की मौत हुई। उन्होंने बताया, "8 नवजातों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था...उनका वज़न 1,000 ग्राम से नीचे था।"