बीड (महाराष्ट्र) में परीक्षा देते समय 24-वर्षीय बीएससी छात्र की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र ने परीक्षा के दौरान बेचैनी की शिकायत की और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर छोड़ते समय उसने कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का ज़िक्र नहीं किया था।