24 वर्षीय जैस्मिन लंबोरिया ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
लिवरपूल (इंग्लैंड) में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत की 24-वर्षीय महिला बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल में पेरिस 2024 ओलंपिक्स की रजत पदक विजेता जूलिया सेरेमेटा को हराया। यह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025 में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। उन्होंने कहा, "मैं वर्ल्ड चैंपियन बनकर बहुत खुश हूं।"