शादी के लिए कहने पर 24 वर्षीय युवक ने यूपी में गर्लफ्रेंड की सिर काटकर की हत्या

बहराइच (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने 26-वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में उसके 24-वर्षीय बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गर्लफ्रेंड के शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने उसकी सिर काटकर हत्या की थी और उसने जुर्म कबूल कर लिया है। बकौल पुलिस, युवक ने अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सालार' देखकर घटना को अंजाम दिया।