ऐसा लग रहा था कि आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन दोनों पारियों में बहुत फर्क था: शर्मनाक हार पर अय्यर

न्यूज़ीलैंड से चौथे वनडे में 244 रनों से हारने पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को लग रहा था कि वो आसानी से जीत जाएगी। बकौल अय्यर, पिच के मामले में पहली और दूसरी पारी में बहुत फर्क था। उन्होंने कहा, "मैट हेनरी ने पहली बॉल से ही सही एरिया में गेंदबाज़ी की। उन्हें इसका क्रेडिट मिलना चाहिए।"